logo

वायरल वीडियो के बाद गढ़वा में BLO बर्खास्त, SIR फॉर्म के बदले पैसे मांगने में कार्रवाई

वायरल वीडियो के बाद गढ़वा में BLO बर्खास्त, SIR फॉर्म के बदले पैसे मांगने में कार्रवाई

गढ़वा 

गढ़वा जिले के रंका प्रखंड अंतर्गत बूथ संख्या 383 की BLO जमीला बीबी को गढ़वा DC पीएन मिश्रा के निर्देश पर बर्खास्त कर दिया गया है। जमीला बीबी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमे वह SIR फॉर्म भरने एवं देने के एवज मे 50 रुपये से लेकर 100 रुपये खर्चा पानी मांग रही थी नहीं देने पर नागरिकता छीन लेने की बातें कही गयी थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसकी तहकीकात ग्राउंड स्थल पर भी की गई।

नोटिस का जवाब सही नहीं

जिसमें कई लोगो ने घुस मांगने का आरोप लगाया था जिसके बाद गढ़वा विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी ने BLO को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। संतुष्ट जवाब नहीं मिलने पर शनिवार को डीसी ने जमीला बीबी को बर्खास्त करने का निर्देश दिया। इस मामले को लेकर डीसी ने कहा की जांच के बाद पुष्टि हुई थी की वायरल वीडियो उन्हीं का है जिसमें वह आपत्ति वाली कुछ बोल रही हैं। जिसके बाद नोटिस जारी किया गया नोटिस का जवाब वह सही नहीं दे पाई इसलिए कार्रवाई  हुई है।

Tags - Garhwa DC BLO Suspended Election Commission Bribery Allegation