logo

गढ़वा के पुरानी बाजार में ज्वैलरी दुकान से दिनदहाड़े लाखों के आभूषण की चोरी

naresh.jpg

द फॉलोअप डेस्क

गढ़वा शहर के पुरानी बाजार स्थित नरेश बाबू सराफ की ज्वैलरी दुकान में दिनदहाड़े लाखों रुपये के आभूषण की चोरी का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। बताया जा रहा है कि दो अज्ञात युवक ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे और विभिन्न प्रकार के जेवर देखने लगे। इसी दौरान बातचीत के बहाने उन्होंने दुकानदार का ध्यान भटकाया और मौका पाकर कीमती आभूषण लेकर चुपचाप फरार हो गए। भीड़-भाड़ वाले इस क्षेत्र में अपराधियों ने बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम दिया।


घटना की सूचना मिलते ही गढ़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस पदाधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला उचक्कागिरी का प्रतीत होता है। हालांकि, जांच पूरी होने से पहले कुछ भी स्पष्ट कहना उचित नहीं होगा। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।