logo

गढ़वा : लड़की ने पिकअप वैन देख रुकने को कहा, ड्राइवर ने जंगल ले जाकर किया गैंगरेप 

लड़की ने पिकअप वैन देख रुकने को कहा, ड्राइवर ने जंगल ले जाकर किया गैंगरेप 

गढ़वाः
रंका थाना क्षेत्र में युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना 29 नवंबर की है। पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज करवा दिया है। पीड़िता ने बताया कि वह अपनी बहन के घर जा रही थी। रास्ते में कोई यातायात साधन नहीं मिल रहा था। फिर एक पिकअप वन दिखा तो उसने रोकने को कहा। पिकअप वैन चालक ने वैन रोक दिया। इसके बाद कहा कि वह गांव के रास्ते से होता हुआ जाएगा। लेकिन थोड़ी देर गाड़ी आगे बढ़ने के बाद सलैया जंगल की तरफ मोड़ दिया। इसके बाद चालक और उसके एक साथी ने पीड़िता के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया और बाद में जान से मारने की धमकी दी।


एक आरोपी की हुई पहचान 
रंका के डीएसपी सुदर्शन आस्तिक ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश जारी है। पीड़िता का मेडिकल भी कराया जा चुका है। पिकअप चालक की पहचान मुस्तफा अंसारी के रूप में हुई है। लेकिन दूसरे आरोपी की पहचान नहीं हुई है