logo

साहिबगंज : महिला को अगवा कर किया सामुहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

bhagi_hui_ladki8.jpg

साहिबगंजः
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र बरहेट में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। बरहेट थाना क्षेत्र में महिला को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में राजेश कुमार औऱ बहादुर यादव शामिल है। दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।


मामला दर्ज हुआ 
 पीड़िता के बयान पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले के बारे में बताया जा रहा है कि किसी ने सूचना दी कि उनके साथ चल रही एक महिला को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस महिला की खोज  करने लगी। कुछ देर बाद पुलिस ने महिला को बरामद किया।


दो लोग गिरफ्तार
 पुलिस को मिलने के बाद महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। महिलाकी निशानदेही पर पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा। महिला द्वारा युवकों की पहचान करने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया