logo

पीएम किसान योजना और बिजली बिल के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार

Cyber1.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:
देवघर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पत्थरड्डा ओपी क्षेत्र में छापेमारी कर 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी फ्लिपकार्ट-अमेजन पे, एयरटेल पेमेंट बैंक, गूगल पे और फोन-पे समेत अन्य सेवाओं के कस्टर केयर प्रतिनिधि बनकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी तरीके से Google Pay, Phone Pe, और Paytm के कस्टमर केयर अधिकारी बनकर कैशबैक का झांसा देते थे। इसके अलावा पीएम किसान योजना, बिजली बिल और आरटीओ चालान के नाम पर APK फाइल भेजकर मोबाइल फोन का एक्सेस हासिल करने के बाद लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे।


 केवल इतना ही नहीं, Airtel Payment Bank के  अधिकारी बनकर भी उपभोक्ताओं को झांसे में लिया जाता था। आरोपियों द्वारा एयरटेल थैंक्स एप के माध्यम से फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस हासिल करने के बाद ठगी की जाती थी। 

पुलिस को 22 स्मार्टफोन और 19 सिमकार्ड मिले
एयरटेल पेमेंट बैंक के अधिकारी बनकर भी उपभोक्ताओं को झांसे में लिया जाता था। आरोपियों द्वारा एयरटेल थैंक्स एप के माध्यम से बैंक कार्ड बंद होने की बात कहकर उसे दोबारा चालू कराने के नाम पर भी ठगी की जाती थी। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 22 मोबाइल फोन और 19 सिम कार्ड बरामद किए हैं। तकनीकी जांच के बाद जब्त मोबाइल नंबरों और आईएमईआई नंबरों के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की शिकायतें भी दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

गिरफ्तार आरोपियों में अजय कुमार दास और रमेश कुमार दास का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों देवघर साइबर थाना के अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार हो चुके हैं।

Tags - Jharkhand NewsDeoghar NewsCyber PoliceAirtel APP