logo

रांची के बाद मई में हो सकता है देवघर में जी-20 शिखर सम्मेलन, होंगे कई इवेंट

0826.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड की राजधानी रांची के बाद अब देवघर में देवघर में जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा। इस दौरान मैहर गार्डन व जसीडीह सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क में कई इवेंट होंगे। मई के पहले सप्ताह में होने वाले इस सम्मेलन में संथाल परगना में आईटी सेक्टर में निवेश पर प्रजेंटेशन होगा। डिजिटल इंडिया के तहत ग्रास रूट पर बिजनेस व सर्विस के साथ रोजगार के अवसर पर भी कई प्रजेंटेशन दिए जाने की सूचना निकल कर आ रही है। इसके अलावा देवघर से देश भर में हवाई मार्ग व रेल मार्ग की कनेक्टिविटी की सुविधा व पर्यटन उद्योग की संभावनाओं पर भी चर्चा होगी।

सम्मेलन का थीम डिजिटल इंडिया होगा
देवघर में होने वाले इस सम्मेलन को लेकर सॉफ्टवेयर टेक्लोनॉजी पार्क के बिहार, झारखंड व ओडिशा जोन के डायरेक्टर सूर्यकुमार पटनायक व ज्वाइंट डायरेक्टर जगरनाथ उरांव  देवघर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल के प्रथम सप्ताह में देवघर पहुंचकर अधिकारियों की टीम मैहर गार्डन व जसीडीह सॉफ्टवेयर टेक्लोनॉजी पार्क का जायजा लेगी। उक्त पार्क तक जाने वाली सड़क का सौंदर्यीकरण व रंग-रोगन का काम जारी है। देवघर में होने वाले इस जी-20 सम्मेलन का थीम डिजिटल इंडिया होगा।

15 देश के डेलीगेट्स लेंगे हिस्सा
देवघर में होने वाले सम्मेलन में 15 देशों के डेलीगेट्स हिस्सा लेंगे। इन देशों में अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन समेत यूरोप के अन्य देशों के डेलीगेट्स के शामिल होने की बात सामने आ रही है। इधर, देवघर में होने वाले जी-20 सम्मेलन को लेकर दिल्ली में सूचना एवं प्रोद्योगिकी मंत्रालय ने इसकी विभागीय तैयारी की समीक्षा की है। बैठक में देवघर में सम्मेलन के दौरान होने वाले इवेंट का प्रजेंटेशन भी किया गया है

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT