द फॉलोअप, रांची
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन काफी मर्माहत हैं। मुख्यमंत्री दिन के लगभग 12 बजे रांची से गिरिडीह पहुंचेंगे। सोनू के निधन के बाद परिवार और सरकार उनकी अंत्येष्टि को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार रविवार की शाम लगभग चार बजे गिरिडीह के नरसिंह घाट पर उनकी अंत्येष्टि की जाएगी। सुदिव्य सोनू के पार्थिव शरीर को विधानसभा परिसर लाने की कोई योजना नहीं है।
