logo

Assembly Elections : विधवा पेंशन से लेकर छात्र योजनाओं तक, इस सरकार ने सबको धोखा दिया:  बाबूलाल मरांडी

बीजेपी.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
बोकारो में शुक्रवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड की राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जेएमएम कांग्रेस की सरकार ने झारखंड की जनता से पांच सालों तक छल किया है। 2019 में किए हेमंत सोरेन के वादों पर भी सरकार को घेरा है। कहा कि हेमंत सोरेन ने वादा किया था कि गरीबों को साल में 72000 रुपया देंगे, महिलाओं को चूल्हा खर्चा के लिए 2 हजार रुपए प्रतिमाह देंगे। पांच साल बीत गए लेकिन सरकार ने किसी को कुछ नहीं दिया। बच्चियों को कहा था कि शादी के लिए उन्हें सोने का सिक्का देंगे, लेकिन कुछ नहीं दिया। विधवाओं को भी 2500 रुपए पेंशन देने का झूठा वादा कर उन्हें भी ठगा गया। हेमंत सरकार ने किसी विधवा को पेंशन नहीं दिया। जेएमएम सरकार ने नवजवानों को भी ठगा। 2019 में हेमंत सोरेन ने युवाओं को पांच लाख नौकरी देने का वादा किया था। उस समय उन्होंने बाबूजी का कसम खाकर कहा था कि हम शिबू सोरेन के बेटे हैं, अगर पांच साल में पांच लाख नौकरी नहीं दी तो राजनीति से सन्यास ले लेंगे।


आगे कहा कि जेएमएम सरकार ने राज्य गरीबों, महिलाओं, बच्चियों औऱ नवजवानों को ठगा और झारखंड को लूटा। पूरे पांच सालों तक सरकार ने राज्य के पत्थर हो, लोहा हो या बालू, कोयला सभी को लूटा। यहां तक की आदिवासी गरीबों के जमीनों को भी हेमंत सरकार ने नहीं छोड़ा। आदिवासियों के जमीनों के कागजों का फर्जीवाड़ा कर बेचा। राज्य सरकार ने सेना की जमीनों को भी नहीं छोड़ा। पूरे पांच सालों तक जनता को सरकार ने ठगा भी और लूटा भी। चुनाव नजदीक आया तो महिलाओं को मंईयां योजना के नाम पर 1000 रुपए देना शुरू कर दी। बाकी पूरे साढ़े चार साल सरकार ने झारखंड को लूटा। सरकार से जनता उम्मीद करती है कि राज्य में कानून व्यवस्था ठीक रहे। लेकिन राज्य में आज चोरी, डकैती, हत्या, अपहरण की घटनाएं बढ़ रही है। हेमंत राज में बहु बेटी सुरक्षित नहीं रही। 2022 में जितनी महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुई उसमें झारखंड देश में नंबर एक पर था। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर  है। बड़े बड़े भ्रष्टाचारी भ्रष्टाचार कर जेल से छूट रहे हैं जमानत पर। सामान्य लोगों का काम अंचलों ब्लॉकों और थाना में होता है। वहां बिना पैसा कोई काम नहीं होता है। राज्य में अफसरों को घुसखोरी में लगा दिया गया है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बीजेपी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याण की योजनाएं आम लोगों तक पहुंच रही है। बीजेपी ने गरीबों को पक्का मकान दिलाया। लोकसभा चुनाव के समय पीएम ने वादा किया था कि हम 3 करोड़ लोगों को पक्का मकान देंगे। जैसे ही केंद्र में बीजेपी की सरकार बनी पीएम मोदी ने 3 करोड़ पक्के मकान की स्वीकृति दे दी। आयुष्मान योजना के तहत बीमार अस्तपताल में पांच लाख तक का इलाज करा सकता है। महिलाओं को गैस कनेक्शन, हर घर सौचालय और किसानों के खाते सहायता राशि दी जा रही है। देश के 80 करोड़ गरीबों को प्रति व्यक्ति 5 किलो राशन मिल दिया जा रहा है। झारखंड में भी 2 करोड़ लोगों को इसका लाभ मिल रहा है।

आगे कहा कि झारखंड में अगर बीजेपी की सरकार बनेगी तो महिला सशक्तिकरण के लिए प्रत्येक माह के 11 तारीख को महिलाओं खाते में 2100 रुपए गोगो दीदी योजना के तहत डाले जाएंगे। 500 रुपए में गैस सिलेंडर और पर्व त्योहार के लिए साल में 2 गैस सिलेंडर मुफ्त उपलब्ध कराने की घोषणा भापजा ने की। जो युवा बीए और एमएम पास कर रोजगार के लिए भटकते हैं उन बच्चों को 2 साल तक 2000 प्रति माह प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। ताकि वह अपनी पढ़ाई जारी रख सकें और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। झारखंड मे बीजेपी की सरकार बनेगी तो पांच साल में 21 लाख पक्का मकान गरीबों को उपलब्ध कराई जाएगी। बीजेपी मकान बनाने के लिए गरीबों को बालू मुफ्त में उपलब्ध कराएगी। बीजेपी सरकार बनते ही झारखंड में 2 लाख 87 हजार पदों को भरा जाएगा। साथ ही उसका एक कैलेंडर भी जारी की जाएगी। ताकि समय से परीक्ष की तारीखों की घोषणा हो, समय पर परीक्षा हो सके, समय पर रिजल्ट निकले और समय पर नियुक्ति पत्र दिया जाए। उन्होंने कहा कि 2025 के 15 नवंबर तक 2 लाख 87 हजार में से एक लाख रिक्त पदों को भरा जाएगा। पांच साल में गैर सरकारी क्षेत्रों में भी युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराने के लिए बीजेपी काम करेगी।

Tags - चुनाव चुनाव न्यूज चुनाव ब्रेकिंग विधानसभा चुनाव विधानसभा चुनाव ब्रेकिंग न्यूज विधानसभा चुनाव ब्रेकिंग चुनाव न्यूज लाइव झारखंड चुनाव झारखंड चुनाव न्यूज झारखंड चुनाव अप़डेट विधानसभा चुनाव अपडेट