logo

मौसम : आज से मौसम रहेगा साफ, ठंड में होगी बढ़ोतरी... बसंत पंचमी में फिर छाएंगे बादल

e1ce4db2-5abf-4f20-9ce9-516e29c19f2d.jpg

रांचीः

कई दिनों तक घना बादल छाए रहने के बाद आज से मौसम साफ हो गया है। सुबह 8 बजे के बाद से धूप खिल गयी है। लेकिन बादल के हटते ही ठंड बढ़ गई है। 27 जनवरी से इसका ज्यादा असर दिखेगा। दिन में भले ही धूप के कारण ठंड कम रहेगी लेकिन शाम ढलने के साथ तापमान में गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने इसके संकेत दे दिए हैं। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पर रहने का अनुमान है। 


8 से 9 डिग्री तापमान
हर बार मकर संक्रांति के बाद ठंड घटने लगती थी लेकिन इस साल ऐसा नहीं हो रहा है।  30 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री के बीच रह सकता है। अधिकतम तापमान की बात करें तो इसके 20 से 21 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।दिसंबर और जनवरी में 3 बार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बारिश हुई, बादल छाए रहे। फरवरी के पहले सप्ताह में एक बार फिर मौसम बदलने और हल्की बारिश का अनुमान है। 


5 फरवरी के बाद भी बादल छाए रह सकते हैं 
मानसून वैज्ञानिकों का कहना है  कि 5 फरवरी के आसपास पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने एक बार फिर बादल छा सकते हैं। बारिश की भी संभावना है। बादल छाने हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस वजह से ठंड में थोड़ी कमी आएगी।  फरवरी में आमतौर पर ठंड कम हो जाती है। पर इस बार फिलहाल ऐसी संभावना नहीं दिख रही है।