logo

सरायकेला : 15 हजार रुपये के विवाद में दोस्त पर चापड़ से हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp_Image_2026-07-28_at_11_06_57_AM.jpeg

सरायकेला
सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में बीते दिन हुए 15 हजार के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में अपने ही दोस्त पर चापड़ से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
घटना की पूरी जानकारी 
पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 की सुबह एनआईटी मोड़ के समीप पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपी विशु महतो ने अपने मित्र रोहित हेंब्रम के सिर पर चापड़ से हमला कर दिया था। हमले में रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले एमजीएम अस्पताल और बाद में बेहतर इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पीड़ित रोहित हेंब्रम के बयान पर आदित्यपुर थाना में कांड संख्या 197/26, दिनांक 21 जुलाई 2026 दर्ज किया गया। 
लगातार छापेमारी के बाद मिली सफलता
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की, लेकिन घटना के बाद वह चाईबासा के रास्ते चेन्नई के पैराम्बूर भाग गया था। लगातार छापेमारी के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी किसी काम से दोबारा आदित्यपुर लौटा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हमले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसे भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Tags - Saraikela Adityapur Crime Police Action Jharkhand News Arrest News