logo

सराहनीय कदम : कैंसर मरीज को 15 लाख तक का मुफ्त इलाज, मंत्री इरफान ने की 50 हजार की तत्काल सहायता

irfaan032010000000000.jpg

रांची 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर रांची डोरंडा के कैंसर पीड़ित मोहम्मद अजीज को आज तात्कालिक राहत के रूप में ₹50,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसके साथ ही विभाग की ओर से उनके संपूर्ण इलाज का खर्च उठाने का निर्णय लिया गया है। इलाज की संपूर्ण व्यवस्था ₹15 लाख की राशि से निशुल्क कराई जाएगी।


डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि इस कठिन समय में मोहम्मद अजीज और उनके परिवार की मदद कर उन्हें गहरी संतुष्टि मिली है। उन्होंने कहा, “मैं हमेशा कहता आया हूँ कि झारखंड की सरकार हर गरीब और ज़रूरतमंद तक पहुँचेगी और उनके इलाज की पूरी व्यवस्था करेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने गरीबों और बीमारों के लिए इतना संवेदनशील निर्णय लिया है।” डॉ. अंसारी ने आगे कहा कि एक छोटी सी मदद भी किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है और यह वह प्रतिदिन देख और अनुभव कर रहे हैं।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest