logo

मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना की  बस में छात्राओं से मांगें जा रहे थे पैसे, मंत्री मंत्री दीपक बिरुआ ने लिया ये एक्शन 

deepak_birua1.jpg

गिरिडीह
गिरिडीह में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी निःशुल्क बस सेवा के तहत चल रही एक बस में स्कूली छात्राओं के साथ बदतमीजी का मामला सामने आया है। बस का कंडक्टर निःशुल्क सेवा होने के बावजूद छात्राओं से पैसे की मांग कर रहा था। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद मामला प्रशासन और सरकार तक पहुंचा।
वायरल वीडियो में साफ देखा और सुना जा सकता है कि स्कूली छात्राएं परीक्षा देने जा रही थीं और कंडक्टर से कह रही थीं कि बस सेवा फ्री है, फिर पैसे क्यों मांगे जा रहे हैं। इसी बात पर कंडक्टर छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करता नजर आया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए हेमंत सरकार के मंत्री दीपक बिरुआ ने तत्काल संज्ञान लिया और गिरिडीह के उपायुक्त (डीसी) को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री दीपक बिरुआ ने स्पष्ट कहा कि बेटियों की सुरक्षा और सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना ग्रामीण परिवारों और छात्राओं के सुगम आवागमन के लिए शुरू की गई है और इस तरह का दुर्व्यवहार अत्यंत निंदनीय है।
निर्देश मिलते ही गिरिडीह प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित बस को जब्त कर लिया है। डीसी ने मंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि बस को सीज कर तीसरी थाना परिसर में रखा गया है और बस मालिक से पूरे मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


 

Tags - Giridih Free Bus Service Viral Video Student Safety Hemant Government