द फॉलोअप डेस्क, सरायकेला:
झारखंड के सरायकेला में भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि सरायकेला के चांडिल थानाक्षेत्र अंतर्गत कांदरबेड़ा चौक के पास यह हादसा हुआ। दरअसल, जमशेदपुर की तरफ से आ रही कार ने चौक पर खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गये। हादसे में कार के चालक सहित 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।