logo

हजारीबाग : महिला नक्सली नताशा समेत 4 माओवादी ढेर, 15 लाख का इनामी शहदेव महतो भी मारा गया

a3911.jpg

हजारीबाग:

झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के जोनल कमांडर सहदेव महतो और उसकी पत्नी नताशा समेत कुल 4 नक्सलियों को मार गिराया। सहदेव गंझू पर पुलिस ने 15 लाख रुपये का इनाम रखा था। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हजारीबाग जिला के केरेडारी प्रखंड अंतर्गत बुंडू खपियां गांव के जंगल में मुठभेड़ हुई। मारे गए नक्सलियों में 15 लाख के इनामी रीजनल कमांडर शहदेव महतो उर्फ अनुज, स्टेट जोन कमिटी मेंबर नताशा, एरिया कमांडर बुधन करमाली और रंजीत गंझू शामिल है। 

छत्तीसगढ़ से झारखंड आई थी नताशा
जानकारी के मुताबिक केरेडारी थानाक्षेत्र के बुंडू जंगल में कोबरा बटालियन और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी ) संगठन के जोनल कमांडर सहदेव महतो उर्फ अनुज महतो के साथ उसकी पत्नी महिला नक्सली नताशा के भी मारे जाने की खबर है। इनके अलावा 2 अन्य नक्सली भी ढेर किए गए हैं। गौरतलब है कि महिला नक्सली नताशा हाल ही में छत्तीसगढ़ से आई थी और झारखंड में संगठन को मजबूत करने में लगी थी। 

घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन  जारी
घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षाबल पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रहे हैं। मौके से हथियार, कारतूस और अन्य नक्सली सामग्री बरामद होने की भी सूचना है। केरेडारी थाना प्रभारी विवेक कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ कोबरा बटालियन के साथ हुई और कुल 4 नक्सली मारे गए हैं। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इलाके में अलर्ट पर हैं और ऑपरेशन जारी है। झारखंड में नक्सल मोर्चे पर इसे बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

3 राइफल, कारतूस और नक्सली साहित्य मिला
सुरक्षाबलों ने मौके से 4 हथियार भी बरामद किए हैं, जिनमें 2 AK 47 राइफल, 1 Colt AR-15 और 1 INSAS राइफल शामिल हैं। मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। यहां घटनास्थल से दैनिक उपभोग की सामग्री और बड़ी संख्या में नक्सली साहित्य भी मिला है। 

Tags - Naxalite Shahdeo GanjhuMaoist NatashaJharkhand Naxalite EncounterEncounterHazaribagh PoliceAnti Naxal OperationJharkhand PoliceCRPF