द फॉलोअप डेस्क
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर विशेष विमान से 24 मई को झारखंड आएंगी। देवघर के अलावा रांची व खूंटी भी जाएंगी। 26 मई तक झारखंड में रहने व विभिन्न कार्यक्रमों में उनके शामिल होने को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल के 02 किलोमीटर की परिधि क्षेत्र को अस्थाई रूप से रेड जोन घोषित कर दिया गया है। मतलब यहां बिना अनुमति के कोई भी ड्रोन नहीं उड़ाया जा सकेगा। वहीं, विभिन्न स्थानों पर होने वाले कार्यक्रम जहां राष्ट्रपति जाएंगी वहां के लिए चार आईएएस अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। बताते चलें कि राज्य के सभी कार्यक्रम की व्यवस्था और सुरक्षा की जवाबदेही एडीजी अभियान संजय आनंदराव लाठकर व भू-राजस्व सचिव डॉ अमिताभ कौशल को दी गयी है।

जानें किस IAS अधिकारी को कहां की दी गई जिम्मेदारी
नए हाईकोर्ट भवन का उद्घाटन कार्यक्रम - जितेंद्र कुमार सिंह
नामकुम में आईआईआईटी का दीक्षांत समारोह - राहुल पुरवार
खूंटी में निर्धारित कार्यक्रम - प्रशांत कुमार
देवघर विजिट – डॉ. मनीष रंजन

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT