गोड्डा
जिले के खंजरीचक गांव (ठाकुरगंगटी) से 5 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे एक साथ चार बच्चियों के लापता होने का मामला सामने आया है। बच्चियां अपने घर से निकली थीं, जिसके बाद वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने अपने स्तर से आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। बच्चियों की तलाश को लेकर पुलिस भी आवश्यक कार्रवाई कर रही है। परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि बच्चियों के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को ये बच्चियां कहीं दिखाई दें या इनके बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत ठाकुरगंगटी थाना प्रभारी के मोबाइल नंबर 7739488371 पर सूचना दें।

हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें