logo

जामताड़ा : बैंक अधिकारी बनकर भेजते थे फर्जी कैशबैक मैसेज, कर देते थे खाता खाली; 4 साइबर ठग गिरफ्तार

बैंक अधिकारी बनकर भेजते थे फर्जी कैशबैक मैसेज, कर देते थे खाता खाली; 4 साइबर ठग गिरफ्तार

द फॉलोअप, जामताड़ा:

Jharkhand News: जामताड़ा पुलिस (Jamtara police) ने चार साइबर अपराधियों गिरफ्तार किया है पुलिस अधीक्षक (SP) शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने नारायणपुर और कर्माटांड़ थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर चार शातिर साइबर अपराधियों (Cyber criminals) को हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई की जानकारी साइबर डीएसपी अमित कुमार और पुलिस उपाधीक्षक अमित रविदास ने दी। पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी।

फर्जी सिम कार्ड और मोबाइल बरामद

नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बांका स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय से एक (Cyber Fraud) साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया। साथ ही, कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम शितलपुर स्थित मैदान में पुलिस ने दबिश देकर 3 अपराधियों को दबोचा। गिरफ्तार अपराधियों में नारायणपुर थाना क्षेत्र के तारासेठिया गांव निवासी हासीम अंसारी, कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के रटनिया गांव निवासी सैयद अंसारी और कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के ही ताराबहाल गांव के रहने वाले कोसर अंसारी और अफताब हुसैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन अपराधियों के पास से 10 फर्जी सिम कार्ड तथा विभिन्न कंपनी के 9 मोबाइल बरामद किए हैं।

बैंक संबंधी निजी जानकारी हासिल करते थे
 
जांच में खुलासा हुआ कि यह गिरोह देश भर के लोगों को निशाना बनाता था। ठगी के लिए ये मुख्य रूप से दो तरीकों का इस्तेमाल करते थे कैनरा बैंक (Canara Bank) का अधिकारी बनकर ग्राहकों से गोपनीयता और बैंक संबंधी निजी जानकारी हासिल करते थे और खाते से पैसे उड़ा लेते थे। इसके साथ ही साइबर ठग लोगों को PhonePe पर ₹999 के फर्जी कैशबैक का मैसेज भेजते थे। जैसे ही पीड़ित उस मैसेज पर क्लिक कर 'Accept' बटन दबाता था, उनके पैसे अपराधियों के फर्जी ऐप या खाते में ट्रांसफर हो जाते थे। इस मामले में जामताड़ा साइबर अपराध थाना में कांड संख्या 63/26 दर्ज किया गया है। इस सफल छापेमारी अभियान में पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी राजेश मंडल, पुलिस निरीक्षक विकाश कुमार तिवारी, पुलिस अवर निरीक्षक हीरालाल महतो तथा रिजर्व गार्ड के आरक्षी व हवलदार शामिल थे।

Tags - Jamtara police Cyber Crime Cyber Criminals Arrested Jharkhand Crime News Jamtara Cyber police