logo

जमशेदपुर में उत्साहपूर्वक मनाया गया क्षत्रिय करणी सेना परिवार का स्थापना दिवस

hkntu.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर में गुरुवार की शाम क्षत्रिय करणी सेना परिवार का स्थापना दिवस जिलाध्यक्ष मोहित सिंह के नेतृत्व में भुइयाडीह में श्रद्धा, गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ करणी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई।

उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माँ करणी से समाज की एकता, संगठन की मजबूती और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा की कामना की। जिलाध्यक्ष मोहित सिंह ने कहा कि क्षत्रिय करणी सेना परिवार सदैव समाज के मान-सम्मान, स्वाभिमान और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन माँ करणी के जयकारों के साथ किया गया। स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरि सिंह राजपूत, मोहित सिंह, रोहित सिंह, कमल सिंह, बिकी सिंह, आशीष सिंह, विजय सिंह, राजीव सिंह मोनू, अनिकेत, सत्यम सिंह, गोलू सिंह, अनुराग कुमार, प्रतीक कुमार, आदि कुमार, शुभम कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति रही।