बोकारो:
आप ऊपर फोटो देखकर सोच रहे होंगे कि ये पानी में चलने वाली कोई कार है। बोकारो की नहर में तैरती नजर आ रही ये गाड़ी दरअसल एक फॉर्च्यूनर है। तेनुघाट ओपी क्षेत्र के चांपी के पास देर रात तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित नहर में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार बबलू कुमार और रोहित कुमार घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को वाहन से बाहर निकालकर इलाज के लिए तेनुघाट अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। दोनों का अस्पताल में उपचार जारी है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बाइक को बचाने के दौरान हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि बबलू कुमार और रोहित कुमार फॉर्च्यूनर से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान चांपी के पास सामने से अचानक एक बाइक आ गई। बाइक को बचाने के प्रयास में फॉर्च्यूनर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद तेज रफ्तार वाहन सड़क किनारे स्थित नहर में जा गिरा।
.jpeg)
स्थानीय लोगों ने घायलों को निकाला
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तेनुघाट ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से वाहन में फंसे दोनों घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तत्काल तेनुघाट अनुमंडल अस्पताल भेजा गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी