logo

पूर्व सांसद राजकिशोर महतो के बेटे का निधन, लंबे समय से थे बीमार

सोपूद1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
गिरिडीह के पूर्व सांसद राजकिशोर महतो के मंझले पुत्र राजेश महतो उर्फ डब्बू बाबू का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। उनकी उम्र 53 साल थी। बता दें कि राजेश महतो झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सदस्यों में से एक स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो के पोता थे। राजेश महतो का परिवार धनबाद के प्रमुख राजनीतिक घरानों में एक है। गौरतलब है कि 4 साल पहले भी सांसद के बड़े बेटे रजनीश महतो उर्फ बबलू कुमार का निधन हो गया था। वह करीब 50 साल के थे। उनको सांस लेने में तकलीफ थी। यह भी मालूम हो कि 2020 में पूर्व सांसद राजकिशोर महतो का भी निधन हो गया था। वह टुंडी और सिंदरी विधानसभा से विधायक भी रहे हैं।