logo

पलामू लोकसभा सीट से आज पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा ने किया नामांकन

kameshwar.jpg

द फॉलोअप डेस्क                              

लोकसभा चुनाव को लेकर आज पलामू लोकसभा क्षेत्र से आज बहुजन समाज पार्टी से प्रत्याशी सह पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा ने नामांकन दाखिल किया। प्रत्याशी ने अपने कार्यकर्ता के साथ मेदिनीनगर शहर मे रैली निकालते हुए समहारणालय और पलामू उपायुक्त शशि रंजन के समक्ष पहुंचे। जहां इन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। बता दें कि कामेश्वर बैठा के अलावा अजय भुइयाँ एवं पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक बीरेंद्र राम ने भी आज पर्चा भरा। बता दें कि अबतक चार प्रत्याशियों ने पलामू से नामांकन दाखिल किया है।  


 बिजली,पानी और पलायन की समस्या से जनता के देंगे छुटकारा
 बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी और पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा ने कहा कि अगर वे लोकसभा चुनाव में अपना जीत दर्ज करते है तो वे पलामू की जनता के लिए बेहतर कार्य करेंगे। सबसे पहले उनकी प्राथमिकता रहेगी कि वे जिले में हो रही पानी की समस्या, बिजली की समस्या और पलायन की  समस्या से आम जनता को छुटकारा दिलाएंगे और सांसद के 10 वर्षों के कार्यकाल के हिसाब मांगेंगे।    

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

  
 
   

Tags - JharkhandJharkhand newsPalamu loksabha seatKameshwar baitha