logo

रांची : पूर्व सांसद कड़िया मुंडा दोबारा रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती

kariya.jpg

रांचीः
खूंटी के पूर्व सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री कड़िया मुंडा की तबियत फिर खराब हो गयी है। गुरुवार को उन्हें दोबारा रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके बेटे जगन्नाथ मुंडा ने कहा कि गुरुवार को घर में गिर जाने के कारण उनका शुगर लेवल लो हो गया था। अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में फिलहाल उनकी स्थिति ठीक है। बता दें कि इससे पहले भी वह 11 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती हुए थे। इस दौरान पीएम मोदी ने फोन से उनका कुशलक्षेम जाना था।


11 अप्रैल को भर्ती हुए थे
सांसद पद्मश्री कड़िया मुंडा की उम्र लगभग 86 वर्ष है। 11 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। एक-दो दिनों के अंदर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। उस वक्त उनमें आंशिक रूप से निमोनिया के लक्षण पाए गए थे। जिसके लिए दवाएं दी जा रही हैं। अन्य जांच भी कराये जा रहे हैं। वैसे अभी तक किसी गंभीर बीमारी के लक्षण नहीं मिले हैं।