रांची:
डुमरी विधानसभा के पूर्व विधायक शिवा महतो का निधन हो गया। शिव महतो ने 28 फरवरी की देर रात अंतिम सांस ली। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिवा महतो ने डुमरी के घुटवाली ग्राम स्थित अपने पैतृत घर में अंतिम सांस ली। कहा जा रहा है कि पूर्व विधायक लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

तीन बार विधायक रहे शिवा महतो
गौरतलब है कि शिवा महतो डुमरी विधानसभा सीट से 3 बार विधायक रहे। पहली बार साल 1980 में शिवा महतो चुनाव जीते। इसके बाद 1985 में विधायक बने। 1995 में शिवा डुमरी विधानसभा का प्रतिनिधित्व बने थे। बता दें कि शिवा महतो स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो, टेकलाल महतो और शिबू सोरेन जैसे नेताओं के साथ मिलकर झारखंड आंदोलन में संघर्ष किया।

झारखंड आंदोलन का हिस्सा रहे
विधायक रहते शिवा महतो ने अपने विधानसभा क्षेत्र में 2 कॉलेज और कई विद्यालयों की स्थापना करवाई।