logo

पूर्व मंत्री राजा पीटर ने थामा जदयू का दामन

ीोरो2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है। इस बीच पूर्व मंत्री राजा पीटर जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गये हैं। दिल्ली के जदयू के केंद्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा की मौजूदगी में राजा पीटर ने पार्टी ज्वाइन की है। जानकारी के मुताबिक तमाड़ सीट से एनडीए फोल्डर के लिए राजा पीटर चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि राजा पीटर 2009 में तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने तमाड़ विधानसभा उपचुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो शिबू सोरेन को हरा दिया था। राजा पीटर अर्जुन मुंडा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। 

Tags - Raja Peter Raja Peter Tamar Former Minister Raja Peter JDU Raja Peter