logo

पूर्व मंत्री एनोस एक्का पहुंचे कोलेबिरा, अधूरे कार्यों को पूरा करने का दिया आश्वासन

1652.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मनी लॉन्ड्रिंग केस में दोषी पूर्व मंत्री एनोस एक्का को नियमित जमानत मिलने के बाद वे मंगलवार को कोलेबिरा पहुंचे। कोलेबिरा के अघरमा में झापा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत किया। इस दौरान एनोस एक्का ने कहा सभी अधूरे कार्य पूरे होंगे। पानी व बिजली सहित सभी समस्याओं के लिए आंदोलन होगा। एनोस ने कहा कि आपकी सेवा के लिए मैं फिर से आ गया हूं। पूर्व में भी जो भी काम बचे हुए थे उसे मैं निश्चित रूप से पूरा करूंगा। फिर से आपके सुख-दुख का साथी बनूंगा। भले ही विधायक या मंत्री ना रहूं पर एक सेवक बनकर घर-घर जाकर आपकी सेवा करूंगा। आपका बेटा, आपका सेवक फिर से आ गया है। उन्होंने कहा कि मैं बहुत जल्द गांव-गांव, घर-घर, कस्बा-कस्बा पहुंचकर आपसे मिलूंगा। आपकी समस्याओं को जानकर उन्हें निराकरण करने का प्रयास करूंगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT