logo

बड़ी खबर- एल. ख्यांग्ते CID दफ्तर पहुंचे, ओला कैब की स्विफ्ट डिजायर से आए

ेैगिू.jpg

द फॉलोअप डेस्क
JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते मंगलवार को रांची स्थित सीआईडी कार्यालय पहुंचे। वह ओला कैब की स्विफ्ट डिजायर कार से सीआईडी दफ्तर पहुंचे, जहां पहले से ही उनकी मौजूदगी को लेकर हलचल थी।सीआईडी कार्यालय पहुंचने के बाद मीडिया ने एल. ख्यांग्ते से सवाल पूछने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। वह बिना कोई प्रतिक्रिया दिए सीधे कार्यालय के अंदर चले गए। JPSC से जुड़े मामले में सीआईडी की जांच जारी है। इसी बीच एल. ख्यांग्ते का सीआईडी कार्यालय पहुंचना कई तरह की चर्चाओं का विषय बन गया है। हालांकि, उनके कार्यालय पहुंचने के कारणों को लेकर फिलहाल सीआईडी या एल. ख्यांग्ते की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Tags - L Khyangte JPSC CID Jharkhand IAS Officer Ranchi JPSC Investigation Breaking News