logo

पूर्व DIG संजय रंजन AJSU पार्टी के महासचिव बने, पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने जारी किया पत्र 

AJSU14.jpeg

रांची
पूर्व डीआईजी संजय रंजन को आजसू पार्टी में महासचिव बनाया गया है। केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्दश पर इस बाबत पत्र जारी कर दिया गया है। मूल तौर पर पलामू के रहने वाले संजय रंजन हाल ही में आजसू पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने राज्य में पुलिस सेवा के विभिन्न पदों पर अपनी सेवा दी है। साथ ही सामाजिक सरोकार से भी जुड़े रहे हैं। राज्य में अलग- अलग क्षेत्रों की समस्याओं से भी वे वाकिफ रहे हैं। 

क्या कहा संजय रंजन ने 

पार्टी में महासचिव बनाये जाने के बाद संजय रजन ने कहा है कि सार्वजनिक जीवन में भी वे दल तथा राज्यवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। संजय रंजन के महासचिव बनने पर पार्टी के कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से पार्टी का प्रभार संभाल लिया है। 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn