logo

साहिबगंज : तालझारी क्षेत्र से वन विभाग की बड़ी कार्यवाही, 8 बोटा सखुआ लकड़ी जब्त

lakdi_jhb.jpg

द फॉलोअप डेस्क
वन विभाग की टीम ने तालझारी क्षेत्र के खैरवा जंगल से  गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अभियान चलाते हुए 8 बोटा सखुआ लकड़ी जब्त की है। वन क्षेत्र पदाधिकारी के निर्देशानुसार संचालित इस कार्रवाई में वन रक्षी पप्पू यादव एवं उनकी टीम सक्रिय रूप से शामिल रही।
जब्त की गई लकड़ी को विभागीय अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है। वन विभाग ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है और संबंधित तस्करों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए सतत प्रयास जारी है। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वन क्षेत्र में अवैध कटाई एवं तस्करी की गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे प्रकरणों पर रोकथाम हेतु निरंतर सघन गश्ती एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

 

Tags - latest Sahibganj News Sahibganj News updates latest kashidih news Sahibganj news Updates latest Sahibganj news in hindi latest Sahibganj news Sahibganj news in hindi latest updates Sahibganj news