logo

गिरिडीह में वन विभाग की कार्रवाई, अवैध माइका लदा वाहन जब्त

गिरिडीह में वन विभाग की कार्रवाई, अवैध माइका लदा वाहन जब्त

गिरिडीह: 
Girdih News:
गिरिडीह जिले के गावां में वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध माइका लदे एक वाहन को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, वाहन का पीछा करने के दौरान वन विभाग के सरकारी वाहन चालक के पैर में गंभीर चोट लग गई।

डोरंडा-पटना मुख्य पथ पर हुई कार्रवाई
वनपाल राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि बीती रात डोरंडा-पटना मुख्य पथ पर घघरी कुरा के पास वन विभाग की टीम ने एक संदिग्ध वाहन का पीछा किया। इस दौरान वाहन में अवैध रूप से माइका लदा हुआ था। वन विभाग की टीम ने वाहन को जब्त कर लिया।

वाहन छोड़कर भागा चालक, पीछा करने में लगी चोट
कार्रवाई के दौरान वाहन चालक गाड़ी छोड़कर भागने लगा। उसे पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने पीछा किया। इसी दौरान विभाग के सरकारी वाहन चालक के पैर में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद जब्त वाहन को गावां वन परिसर लाया गया है। वन विभाग की टीम मामले की छानबीन में जुटी है। वनपाल राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जांच में पूरी जानकारी सामने आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

छापेमारी टीम में ये अधिकारी-कर्मी थे शामि
छापेमारी टीम में वनपाल राजेंद्र प्रसाद के अलावा जिलजीत कुमार, रोसी रंजन और सुमित चौधरी शामिल थे। वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध माइका कारोबार को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।

Tags - Giridih NewsGawan NewsIllegal MicaForest ActionJharkhand Crime