logo

झारखंड : जबरन बिरहोरों को खिलाया प्रतिबंधित मांस, कहा-अब धर्म बदल गया इसके पैसे मिलेंगे

birhor.jpg

हजारीबागः 
बरही प्रखंड अंतर्गत बरसोत पंचायत के बरियट्ठा बिरहोर टोला से खबर आ रही है कि यहां बस्ती में रहने वालों को कुछ लोगों ने जबरन प्रतिबंधित मांस खिलाया। पीड़ितों ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी गई। मनोज बिरहोर नामक शख्स ने शिकायत दर्ज करायी है। उसने बताया है कि 30 दिसंबर को एक व्य्क्ति जो दुलमहा गांव में रहता है उसने बिरहोर टोला के दर्जनों लोगों को दारू पिलाया और खाने में भात के साथ प्रतिबंधित मांस दे दिया।


एक आरोपी गिरफ्तार 
कहा जा रहा है ग्रामीणों ने जब मांस के बड़े - बड़े टुकड़े देखे तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने विरोध किया, तो धारदार हथियार दिखाने लगे। साथ ही वह कहने लगा कि आपका धर्म बदल गया है अब आपको पैसे मिलेंगे। बरही थाना प्रभारी ललित कुमार बरियाट्ठा बिरहोर टोला पहुंचे। जांच पड़ताल में राजेश बिरहोर के घर से प्रतिबंधित मांस बरामद किया। बिरहोरों से पूछताछ की गयी है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया है। 


साहिबगंज में भी ऐसा ही मामला 
इधर साहिबगंज के राधा नगर थाना क्षेत्र के तालबनना के रहने वाले चंदन रविदास नामक युवक को भी प्रतिबंधित मांस खिलाया जा रहा था। उसने विरोध किया तो उसकी पिटाई भी की गई है। हाथ भी तोड़ दिया गया। सोमवार की शाम पीड़ित ने केस दर्ज किया है। उसने बताया कि घटना 31 दिसंबर की रात की है। मिठुन शेख सहित पांच लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। चंदन ने बताया है कि वह देर रात दुकान पर खड़े होकर किसी से बात कर रहे थे। उनको पेशाब लगी तो वह किनारे गए तो कुछ लोग शराब और प्रतिबंधित मांस खा रहे थे। इतने में वो उनलोगों चंदन को देखा तो उसपर भी जबरन दबाव बनाया उसने विरोध किया तो गाली गलौज करने लगे। पीड़ित ने  भागने का प्रयास किया तो आरोपियों ने बाइक से पीछा किया। उसे पकड़ा, मोबाइल छीन लिया, बेहद पीटा हाथ भी तोड़ दिया।