logo

कल से न्यू गिरिडीह-रांची के लिए ट्रेन शुरू, झारखंड में पहली बार विस्टाडोम कोच के साथ यात्री लेंगे सफर का आनंद

0116.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची से गिरिडीह के लिए अब ट्रेन से भी सफर की सुविधा मिलेगी। क्योंकि, 17 अप्रैल से न्यू गिरिडीह से रांची के लिए नयी ट्रेन शुरू हो रही है। यह इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन है। रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक (कोचिंग) विवेक कुमार सिन्हा के हस्ताक्षर से इस ट्रेन के परिचालन से संबंधित सर्कुलर की गई है। प्रतिदिन चलने वाली इस ट्रेन में 13 कोच में एक विस्टाडोम कोच भी होगा। झारखंड में पहली बार किसी ट्रेन में विस्टाडोम कोच की सुविधा मिलेगी। गिरिडीह से रांची यह ट्रेन लगभग साढ़े नौ घंटे में अपना सफर पूरा करेगी। तय शेड्यूल के अनुसार इंटरसिटी एक्सप्रेस की शुरुआत न्यू गिरिडीह स्टेशन से होगी। दोपहर दो बजे इसे हरी झंडी दिखायी जाएगी। न्यू गिरिडीह से ट्रेन खुलने के बाद यह ट्रेन धनवार, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना, मेसरा व टाटीसिलवे होते हुए रांची पहुंचेगी। इससे रांची व गिरिडीह के बीच आना-जाना बेहद आसान हो जाएगा


जानें विस्टाडोम कोच की क्या है खासियत
यह राज्य का पहला विस्टाडोम कोच होगा। जिसमें कांच की बड़ी-बड़ी खिड़कियां रहेंगी। इसके अलावा इसके छत भी प्रियदर्शी होंगे। जिससे इस कोच में बैठने वाले यात्री बाहर की वादियों का लुफ्त उठा सकेंगे। इन कोच में यात्रियों के लिए कुल 44 सीटें रहेंगी। इसके अलावा घूमने वाली सीट और जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली समेत अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं से यह कोच लैश रहेगा। इस कोच की सीटों की सबसे बड़ी खासियत है कि इन्हें चारों ओर घुमाया जा सकता है, यानी यात्री सामने की ओर मुंह करके बैठने को मजबूर नहीं होगा, बल्कि जिस दिशा में चाहे, देख सकेगा। इस कोच में ग्लास रूफ टॉप, स्वचालित स्लाइडिंग दरवाजे जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं होती हैं। मालूम हो कि यह ट्रेन जंगल,पहाड़ और गुफाओं के बीच से निकलेगी। कोडरमा-बरकाकाना-रांची रेललाइन के निर्माण के बाद पहली बार लंबी दूरी की ट्रेन इस रेललाइन पर चलेगी।


गिरिडीह से यह है ट्रेन का शेड्यूल
- न्यू गिरिडीह से दोपहर दो बजे

- कोडरमा से शाम 4.40 बजे

बरकाकाना से शाम 7.15 बजे

- टाटीसिलवे से रात 9.07 बजे

- रांची रात 9.30 बजे पहुंचेगी

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT