रांची
झारखंड ने स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाया है। केंद्र सरकार ने झारखंड में दो AI-आधारित दवा एवं चिकित्सा उपकरण परीक्षण प्रयोगशालाओं (लैब्स) को मंजूरी दे दी है, जबकि एक AI-आधारित खाद्य सुरक्षा परीक्षण लैब के लिए स्वीकृति प्रक्रिया जारी है। इस पहल के साथ, झारखंड अब दवाओं, मेडिकल उपकरणों और खाद्य पदार्थों की जांच के लिए अन्य राज्यों पर निर्भर नहीं रहेगा। यह कदम न केवल राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती देगा, बल्कि जनता को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित सेवाएं भी सुनिश्चित करेगा।

इन AI-पावर्ड लैब्स के लाभ:
विशेषज्ञों का मानना है कि ये प्रयोगशालाएं स्वास्थ्य ढांचे को तकनीकी रूप से सशक्त बनाएंगी और राज्य की सार्वजनिक सुरक्षा मानकों को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगी। निर्णय अब तेजी से होंगे, कार्यवाहियां जल्द होंगी और नागरिकों को मिलेगा बेहतर इलाज और सुरक्षा। यह झारखंड के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा – तकनीक और स्वास्थ्य सेवा के संगम की ओर एक मजबूत कदम!
