logo

मोरहाबादी में फुटपाथ दुकानें दो दिनों तक रहेंगी बंद, जानें क्यों

2211.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मोरहाबादी में लगने वाली दुकानों को लेकर एक बार फिर विवाद हो गया है। मोरहाबादी दुकानदार संघ के अध्यक्ष कुमार रौशन का कहना है कि दुकान लगाए जाते हैं उसे लेकर पुलिस उन्हें पिछले कुछ दिनों से परेशान कर रही है यहां लगने वाले चाट और फास्ट फूड के ठेले में दुकानदारों द्वारा टेबल, कुर्सी तिरपाल लगाने से पुलिस रोकती है दुकानदारों को डराया धमकाया जा रहा है बताते दें कि गुरुवार को दुकानदारों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने शहर में तंबाकू सामग्री बेचे जाते हैं

हाईकोर्ट के निर्देश पर निगम ने दी है जगह
कुमार रौशन का कहना है कि जिस जगह दुकानदार अपनी दुकान लगा रहें हैं वह उच्च न्यायालय के आदेश पर निगम द्वारा दी गई है बावजूद इसके यहां की पुलिस हम दुकानदारों को अलग-अलग वजह बताकर दुकान लगाने में बाधा डाल रही है। उन्होंने कहा की ऐसा करके वे उच्च न्यायालय के आदेश का अवहेलना कर रहें है जो बिलकुल असंवैधानिक है ऐसे में उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है। इसलिए अगले दो दिनों तक मोरहाबादी की सभी दुकानों को बंद रखा जाएगा। दुकानदार काली पट्टी बांध कर पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N