logo

खाद्य आयोग ने बेहतर काम करनेवाले राज्य के 24 मुखिया को किया सम्मानित 

MUKHIYA.JPG

रांची 

राज्य खाद्य आयोग, झारखंड (State Food Commission, Jharkhand) ने आज अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले 24 मुखिया को आज सम्मानित किया। सम्मान खाद्य सुरक्षा अधिनियम के क्रियान्वयन और निगरानी में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को दिया गया। सभी जिलों से पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर चुने गये मुखिया को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। बता दें कि आयोग की ओऱ मुखिया को पहली बार सम्मानित किया गया है। बता दें कि आज जैप वन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। चयनित मुखिया का सम्मान महतो के हाथों दिया गया।

इन मुखिया को मिला सम्मान- 

व्हाट्सएप से समस्या का निदान करने वाले इन अफसरों को मिला सम्मान-
प्रथम स्थान पाने वाले देवघर के अपर समाहर्ता सह जिला शिकायत निवारण पदाधिकारी चंद्रभूषण सिंह,  द्वितीय स्थान पर रहे सरायकेला-खरसावां के अपर समाहर्ता सह जिला शिकायत निवारण पदाधिकारी सुबोध कुमार और तृतीय स्थान पर रहे लातेहार के समाहर्ता सह जिला शिकायत निवारण पदाधिकारी आलोक शिकारी कच्छप को सम्मानित किया गया। 

प्राप्त शिकायत का निदान करने वाले इन अफसरों को मिला सम्मान
प्रथम स्थान पंकज कुमार सिंह, अपर समाहर्ता सह जिला शिकायत निवारण पर अधिकारी गढ़वा,   द्वितीय स्थान पर संतोष कुमार सिंह अपर समाहर्ता सह जिला शिकायत निवारण पदाधिकारी पश्चिम सिंहभूम और तृतीय स्थान पर रहे सुबोध कुमार, अपर समाहर्ता सह जिला शिकायत निवारण पदाधिकारी सरायकेला खरसांवा को सम्मानित किया गया।