logo

रांची की तर्ज पर अब जमशेदपुर और धनबाद में भी होंगे महानगर कांग्रेस अध्यक्ष

रांची की तर्ज पर अब जमशेदपुर और धनबाद में भी होंगे महानगर कांग्रेस अध्यक्ष

द फॉलोअप डेस्क, रांची
Jharkhand Cong News: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के प्रस्ताव पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने अपनी सहमति प्रदान करते हुए धनबाद और जमशेदपुर में भी महानगर अध्यक्षों के मनोनयन का रास्ता साफ कर दिया है। रांची की तर्ज पर अब धनबाद और जमशेदपुर में भी महानगर अध्यक्ष मनोनीत किए जाएंगे। इस निर्णय से दोनों शहरों में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत एवं व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा पार्टी की सांगठनिक संरचना को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत हैं। धनबाद और जमशेदपुर में महानगर अध्यक्षों के मनोनयन का प्रस्ताव इसी संगठनात्मक सोच का परिणाम है, जिस पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने अपनी मुहर लगा दी है। सिन्हा ने कहा कि धनबाद और जमशेदपुर झारखंड के प्रमुख शहरी केंद्र हैं। इन दोनों शहरों में महानगर अध्यक्षों की नियुक्ति से संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा जनसमस्याओं को मजबूती से उठाने के लिए पार्टी को एक प्रभावी सांगठनिक मंच मिलेगा।

Tags - Keshav Mahto Kamlesh Metropolitan President Jharkhand Congress JamshedpurDhanbad