logo

पोल खोल : सीतामढ़ी में मंडराया बाढ़ का खतरा, पहली बारिश ने ही खोली सरकारी दावों की पोल

सीतामढ़ी में मंडराया बाढ़ का खतरा, पहली बारिश ने ही खोली सरकारी दावों की पोल

सीतामढ़ी: 

मानसून की पहली बारिश ने एक बार फिर बिहार सरकार की व्यवस्था की पोल खोल दी है। हल्की बारिश से ही बिहार के सीतामढ़ी जिले में बाढ़ ने दस्तक दे दी है। खतरे की आशंका भी जताई जा रही है। इसके चलते नदी किनारे गांव में रहने वाले लोगों मे दहशत बनी हुई है।

 

इन जिलों में जलस्तर में हुई बढ़ोतरी
अचानक नदी मे जलस्तर में वृद्धि के कारण सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर एवं सीतामढ़ी रक्सौल रेल खंड पानी चढ़ चुका है। इस वजह से लोगों को आने-जाने मे दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपनी जान जोखिम मे डाल कर अपने वाहन को एक छोर से दूसरे छोर ले जा रहे है।

 

बिहार में हर साल बाढ़ का खतरा
हालांकि यह बात किसी से छुपी नहीं है कि बिहार के इन इलाकों मे हर साल बाढ़ का खतरा होता है। बिहार सरकार हर बार कई वादे भी करती है लेकिन हालात अभी तक नहीं सुधरे। प्रतिवर्ष मानसून में बिहार की बाढ़ राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरती है।