logo

सिर्फ खबर नहीं, मदद भी: साहिबगंज में बाढ़ प्रभावितों के बीच पत्रकारों ने बांटा भोजन

सिर्फ खबर नहीं, मदद भी: साहिबगंज में बाढ़ प्रभावितों के बीच पत्रकारों ने बांटा भोजन

साहिबगंज 

साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति के बीच झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई के पत्रकारों ने समाचार  संकलन के साथ मानवीय पहल करते हुए बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच भोजन का वितरण किया। पत्रकारों की टीम ने बिरसा मुंडा गंगा घाट (शकुंतला सहाय गंगा घाट) पहुंचकर बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन करवाया। इस दौरान पत्रकारों ने कहा कि आपदा के समय केवल घटनाओं की खबर पहुंचाना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना भी सामाजिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से हमलोगों ने सामूहिक निर्णय लेकर बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच निस्वार्थ भाव से भोजन वितरण किया। बाढ़ की विषम परिस्थिति में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना जरूरी है। झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने आगे भी यथासंभव सहयोग जारी रखने की बात कही।

Tags - Flood Situation Jharkhand Journalist Association Food Distribution Social Responsibility