logo

गुमला में बसिया नदी में डूबीं 5 लड़कियां, 2 चचेरी बहनों की मौत; 3 युवतियों का हुआ रेस्क्यू

्ददव4.jpg

गुमला
गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र में एक नदी में नहाने गईं पांच युवतियों में से दो चचेरी बहनों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से तीन अन्य युवतियों को सुरक्षित बचा लिया गया। मृतकों की पहचान सनीचर टोली निवासी 18 वर्षीय काजल कुमारी और उसकी चचेरी बहन 18 वर्षीय दीपिका कुमारी उर्फ दीपशिखा के रूप में हुई है। यह घटना गुरुवार को तब हुई, जब गांव की पांच युवतियां चुटिया नदी में नहाने गई थीं। नहाने के दौरान वे सभी गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। युवतियों को डूबता देख वहां अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने शोर सुनकर तुरंत पानी में कूदकर तीन युवतियों को बचा लिया, लेकिन दो चचेरी बहनों को नहीं बचाया जा सका। 

Tags - Gumla Jharkhand Drowning River Accident Tragic Incident Breaking News India News Rescue Operation Village News Chutia River Basia Accident News Local News