logo

धनबाद की पांच बेटियां पीएम मोदी को बांधेंगी राखी, राष्ट्रपति से भी करेंगी मुलाकात

धनबाद की पांच बेटियां पीएम मोदी को बांधेंगी राखी, राष्ट्रपति से भी करेंगी मुलाकात

द फॉलोअप डेस्कः
19 अगस्त को धनबाद की पांच बेटियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांधेंगी। ये लड़कियां कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) बलियापुर की हैं। केजीबीवी बलियापुर उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल से चयनित होने वाला एकमात्र स्कूल है। पीएम को रखी बांधने जानेवाली छात्राओं में पायल कुमारी, लवली कुमारी, गुड़िया मोदी, सुमती कुमारी और राजश्री कुमारी शामिल हैं। सभी चयनित छात्राएं अपनी शिक्षिका के साथ आसनसोल-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन से 16 अगस्त को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी। 


बताते चलें कि पूरे राज्य से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली 30 छात्राओं को राष्ट्रपति भवन बुलाया गया है। राज्य से केजीबीवी से पांच-पांच छात्राओं का छह दल राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली के लिए रवाना होगा। इनके साथ छह शिक्षिकाएं भी रहेंगी। इस दौरान सभी छात्राएं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगी। नई दिल्ली के विभिन्न ऐतिहासिक स्थल का भी भ्रमण करेंगी।


10वीं-12वीं में 100 प्रतिशत रिजल्ट 
एपीओ मीतू सिन्हा और वार्डन रीता कुमारी ने बताया कि इस बार बोर्ड परीक्षा में केजीबीवी बलियापुर की दसवीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं में परिणाम 100 प्रतिशत रहा है। उन्होंने कहा, सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि दोनों बोर्ड में सभी छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण रहीं। इसके साथ ही समग्रता में स्कूल का शैक्षणिक प्रदर्शन अन्य स्कूलों से बेहतर है। पांच चयनित छात्राओं में से एक राजश्री कुमारी का चयन अंडर-14 खो-खो स्टेट प्लेयर के तौर पर भी हुआ है।

Tags - PM Modi five daughters of Dhanabad Rakhi to PM Jharkhand News Jharkhand news Dhanbad latest news