logo

स्वतंत्रता दिवस पर इस वर्ष पहली बार मिलेगा फायर सर्विस को सम्मान, झारखंड से किसे मिलेगा जानिए 

award1.jpg

रांची
स्वतंत्रता दिवस पर इस वर्ष पहली बार फायर सर्विस के लिए भी सम्मान दिया जा रहा है। इसमें झारखंड से सिर्फ एक कर्मी प्यारे लाल तंबवार का नाम सूची में शामिल किया गया है। वहीं, फायर सर्विस से कुल 46 कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मान मिलने जा रहा है। इस संबंध में अनिल पालटा, डीजी होमगार्ड एंड फायर सर्विसेज ने कहा कि पहली बार फायर सर्विस वालों को सम्मान मिलना गौरवांवित करने वाला पल है।

पालटा ने कहा कि सम्मान मिलने से कर्मियों का हौसला बढ़ता है और बेहतर कार्य करते है। पालटा ने कहा कि इस नजरिये से स्वतंत्रता दिवस 2024 फायर सर्विस वालों के लिए एक यादगार पल बनने जा रहा है। इतिहास में पहली बार फायर सर्विस में पदस्थापित पुलिसकर्मियों को सम्मान मिलेगा। 


 

Tags - Fire ServiceHonorJharkhand News