द फॉलोअप डेस्क
राजधानी मे इन दिनों अपराधी बेलगाम हो गए हैं। हौसला इतना बुलंद है कि सुनसान इलाके व गली नहीं शहर के मेन रोड में भी अंजाम देने से नहीं हिचक रहे हैं। राजधानी के प्रमुख सबसे प्रमुख चौराहे कहे जाने वाले अल्बर्ट एक्का चौक के समीप ही एक नाबालिग से स्मार्टवॉच की छिनतई की गई है। यह घटना रात के अंधेरे की नहीं, दिन के उजाले में घटी है। अपराधी का हौसला ऐसा कि हाथ में पहने हुए स्मार्टवॉच को एक नाबालिग से छीन लिया। दरअसल अल्बर्ट एक्का चौक के समीप सर्जना चौक पर स्थित पॉल ज्वेलर्स के पास सुबह 10 बजे एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़के से स्मार्टवॉच छीन ली गई।

जानें क्या है पूरी घटना
छिनतई के शिकार अनीस (बदला हुआ नाम) ने बताया कि वह अपने घर से अल्बर्ट एक्का चौक की ओर जा रहा था। उसी दौरान पीछे से स्कूटी पर तीन लोग पास आकर रुके। टाइम पूछा। अनीस (बदला हुआ नाम) मोबाइल देख कर समय बताता है, तब तक तीनों बदमाशों की नजर उसके स्मार्टवॉच पर पड़ती है। तीनों अनीस से स्मार्टवॉच देने को कहते हैं। अनीस देने से इंकार करता है तो वह लोग उसे मारने की बात कहकर डराते हैं। इससे वह डर जाता है। वह अपने हाथ में पहने हुए स्मार्टवॉच को खोलकर उन बदमाशों को दे देता है। इसके बाद तीनों युवक बड़े आराम से फरार हो जाते हैं।

फरियाद करने के बावजूद किसी ने नहीं की मदद
अनीस का कहना है कि जिस वक्त उनके साथ यह घटना घट रही थी उस वक्त कई लोग आसपास में खड़े थे। वे मूक दर्शक बनकर देख रहे थे। अनीस का कहना है कि उन्होंने आसपास मौजूद लोगों से कहा कि ये लोग घड़ी छिनने की कोशिश कर रहे हैं। नहीं देने पर मारने की धमी दे रहे हैं। लेकिन कोई भी व्यक्ति मदद को आगे नहीं आया। न ही किसी ने उन युवकों को टोका। अनीस के चाचा परवेज का कहना है कि अगर किसी ने टोका होता तो शायद उन बदमाशों का हौसला पस्त हो जाता। आखिर समाज किस दिशा में जा रहा है। दिनदहाड़े लोगों के सामने एक नाबालिग के साथ छिनतई हो रही है लेकिन कोई भी आगे बढ़ने कर रोकने-टोकने की भी हिम्मत नहीं कर रहा है। यह भविष्य के लिए खतरनाक संकेत है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N