logo

Crime : दुमका सेंट्रल जेल के बाहर संतरी पर फायरिंग, 4 दिन पहले ही अमन साव को यहां किया गया शिफ्ट

dumka_jail.jpg

दुमका : 

दुमका केंद्रीय कारा के मेन गेट पर तैनात संतरी पर अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की है। गनीमत है कि संतरी को गोली नहीं लगी। घटना शुक्रवार की शाम की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने  तीन गोलियां चलाई। गोलियां दीवार से टकराते हुए निकल गई। इस क्षेत्र को अति सुरक्षित माना जाता है। लेकिन कल की घटना से यह पता चल गया कि यह जगह कितनी सुरक्षित है। बताया जाता है कि यहां लगा सीसीटीवी कैमरा तक सही नहीं है।  अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्त करनी होगी। 

 

अमन साव को लाया गया है

दरअसल संतरी पलटन मरांडी 6 बजे के आसपास अपनी ड्यूटी पर तैनात था। तभी फायरिंग करते हुए अपराधी बस स्टैंड की ओर भाग निकले। सीसीटीवी को खंगालने की कोशिश की गई, खराब होने की वजह से कुछ साफ दिख नहीं रहा है। इसके बाद एक कंप्यूटर दुकान में जाकर सीसीटीवी खंगाला, लेकिन उसमें भी हल्की सी झलक ही दिख रही है। मालूम हो कि 4 दिन पहले ही गैंगेस्टर अमन साव को इस जेल में शिफ्ट किया गया है। 


दहशत फैलाने की कोशिश 
अमन का साथी मुस्लिम अंसारी, अमन सिंह और अखिलेश सिंह भी यहीं बंद है। ऐसे में अपराधी कहीं दहशत तो फैलाना नहीं चाह रहे, पुलिस सभी बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। इधर, संतरी ने पुलिस को बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। आखिर अपराधियों ने उसपर गोली क्यों चलाई, वह स्वयं परेशान है।