logo

Breaking : रांची में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी कमल भूषण पर फायरिंग, मौत

रांची में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी कमल भूषण पर फायरिंग, मौत

रांची: 

राजधानी रांची में एक बार फिर फायरिंग की घटना हुई है। अपराधियों ने मधुकम इलाके में जमीन कारोबारी कमल भूषण को गोली मार दी। गोलीबारी की इस घटना में कमल भूषण  की मौत हो गई। वे शहर के सबसे बड़े जमीन कारोबारी थे। दिनदहाड़े हुई फायरिंग की इस घटना ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

सूत्रोें से मिल रही जानकारी के मुताबिक जमीन कारोबारी कमल भूषण को 4 गोलियां मारी गईं थी। उनको गंभीर हालत में रिम्स में भर्ती कराया गया था। उपहार सिनेमा हॉल के पास फायरिंग की ये घटना हुई। बता दें कि हाल ही में कारोबारी कमल भूषण के ठिकानों पर CBI ने छापा मारा था।