logo

जामताड़ा : टाटा जा रही सुपरफास्ट ट्रेन में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप, कोई हताहत नहीं

AWEBN_W.jpg

द फॉलोअप डेस्क
नई दिल्ली-हावड़ा वाया पटना रेलखंड पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बक्सर से टाटा जा रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक धुआं उठने लगा। यह घटना जामताड़ा और विद्यासागर स्टेशन के बीच काशी टांड हॉल्ट के पास हुई, जहां ट्रेन की इंजन से तीसरी बोगी में धुआं उठता देख यात्रियों में भगदड़ मच गई।
धुआं उठते ही कई यात्री घबरा कर चलती ट्रेन से कूद पड़े और इधर-उधर भागने लगे। रेलवे सूत्रों के अनुसार, 8184 डाउन ट्रेन के ब्रेक बेंडिंग होने के कारण यह धुआं निकला और आग लग गई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ट्रेन को तत्काल रोक दिया गया।
मौके पर तैनात रेल कर्मचारियों ने फायर सिलिंडर की मदद से तुरंत आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक यात्रियों में जान बचाने की होड़ लग चुकी थी और कई लोग अपना सामान लेकर ट्रेन से उतर गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद हालात सामान्य हुए और ट्रेन को फिर से रवाना किया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इस घटना ने रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।



 

Tags - jharkhand Updates latest jharkhand News Jharkhand News in hindi latest jharkhand Updates jharkhand News jamtara updates jamtara News in Hindi latest jamtara Updates latest jamtara news jamtara News Updates jamtara Updates jamtara news Updates