logo

दवा डिस्ट्रीब्यूटर की दुकान में लगी आग, 20 लाख का सामान नष्ट; शॉर्ट सर्किट की आशंका

शोर्ट.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सरायकेला-खरसावां के एक दुकान में बीते शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया। दरअसल एक दवा डिस्ट्रीब्यूटर की दुकान में आग लग गई। इस हादसे में करीब 20 लाख रुपए से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग पर असुरा स्थित विशाखा दवा डिस्ट्रीब्यूटर की दुकान में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि इसका स्पष्ट कारण मालूम नहीं हो सका है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही रविवार की सुबह खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार दुकान पहुंचे और मामले की जानकारी ली। 
दुकान संचालक बलराम दास ने बातचीत में कहा कि शनिवार को रक्षा बंधन का त्योहार होने के कारण सुबह में ही वह दुकान बंद कर जमशेदपुर चले गये थे।उसके अगली सुबह रविवार को लोगों से जानकारी मिली कि उनकी दुकान में आग लग गयी है। लेकिन जब तक जमशेदपुर से बुरुडीह वापस लौटे तब तक दुकान पूरी तरह से जलकर राख हो चुका था। इस आगजनी के बाद पुरे परिवार में चिंता का माहौल है। 
दुकान संचालक ने आगे बताया कि वह दवा डिस्ट्रीब्यूटर से पूर्व मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का काम करते थे। अभी 2-3 साल पहले ही उन्होंने ड्रग डिस्ट्रीब्यूशन का यह कारोबार शुरू किया था। उन्होंने बतया कि इसके लिए बैंक से लोन भी ले रखा था। लेकिन आगजनी की इस घटना ने सबकुछ बर्बाद कर दिया। 
 

Tags - jharkhand news jharkhand update jharkhand khabar jharkhand latest update jharkhand trending news saraikela news short circuit news