logo

रांची में बिरयानी दुकान में लगी आग, आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी

a480.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

रांची के कर्बला चौक इलाके में गुरुवार को एक बिरयानी दुकान की रसोई में अचानक आग भड़कने से हड़कंप मच गया। आग लगने के बाद दुकान से तेज धुआं निकलने लगा जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही लोअर बाजार थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा लिया गया। राहत की बात रही कि घटना में किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है।

कैसे लगी आग?
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग रसोई में खाना तैयार करने के दौरान लगी। बताया जा रहा है कि कढ़ाई में तेल ज्यादा गर्म होने के बाद अचानक बाहर गिर गया और आग पकड़ ली। तेल के जमीन पर गिरते ही आग तेजी से फैलने लगी, जिसके बाद दुकान में धुआं भर गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। इससे आग के आसपास की दुकानों और इलाके में फैलने की आशंका टल गई। पुलिस फिलहाल घटना के कारणों की प्रारंभिक जांच कर रही है।

Tags - Ranchi FireAlbela BiryaniKharbala ChowkLower Bazar PoliceFire Incident