logo

फिरायालाल पब्लिक स्कूल में नॉइस पॉल्यूशन पर जागरूकता अभियान आयोजित, छात्रों ने एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

FIRIYALAAL_weg.jpg

द फॉलोअप डेस्क
फिरायालाल पब्लिक स्कूल में आज मंगलवार 23 सितंबर को नॉइस पॉल्यूशन पर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम में कक्षा 7 से 9 तक के विद्यार्थियों को शामिल किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुनमुन और साना ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को नॉइस पॉल्यूशन और इसके कारण पौधों तथा जीव-जंतुओं (Flora & Fauna) पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया। जागरूकता सत्र के बाद, विद्यार्थियों के बीच एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में कक्षा 8 की छात्रा अनम साभा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, कक्षा 9 की छात्रा नक्बा बिंद हक ‌द्वितीय स्थान पर रहीं, और कक्षा 9 के छात्र आहिल राय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन बच्चों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका शिक्षिकाओं ने निभाई। इस प्रकार के अभियान विद्यार्थियों में पर्यावरणीय समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक होते हैं, साथ ही यह बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं।

 

Tags - latest Ranchi News Ranchi News updates latest Ranchi News Ranchi updates Ranchi news in Hindi latest Ranchi news Ranchi News Ranchi news in hindi Ranchi News in hindi