logo

रांची के फिरायालाल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मानाया गया मातृ दिवस, बच्चों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां

firayalal_news.jpg

रांची
रांची के फिरायालाल पब्लिक स्कूल में आज मातृ दिवस का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया. यह कार्यक्रम विद्यालय परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना था. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की उप-प्राचार्या हनीत मुंजाल और फाउंडेशनल कोऑर्डिनेटर सुप्रीति शेखर द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई. इसके बाद कक्षा बालवाटिका, कक्षा 1, 2 और 3 के विद्यार्थियों ने माताओं को समर्पित नृत्य, गीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और पूरे माहौल को भावनात्मक बना दिया.

इस अवसर पर उप-प्राचार्या का प्रेरणादायी उद्बोधन भी हुआ, जिसमें उन्होंने माताओं के महत्व पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में माताओं द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए, साथ ही वॉइस रिकग्निशन गतिविधियां, रोचक खेल, सुरमयी गायन प्रस्तुतियां और मदर-चाइल्ड रैम्प वॉक का आयोजन भी किया गया, जिसने कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया. विद्यालय परिसर में माताओं और बच्चों के लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई, जिसका सभी ने आनंद लिया. कार्यक्रम का समापन केक कटिंग समारोह के साथ हुआ, जिसमें सभी ने मिलकर खुशी का इजहार किया. यह आयोजन माताओं के प्रति सम्मान और प्रेम को व्यक्त करने के साथ-साथ विद्यालय और अभिभावकों के बीच संबंधों को और मजबूत करने वाला साबित हुआ.

 

Tags - mothers Day in Firayalal Firayalal public School Firayalal Public School news Firayalal Mothers Day Mothers Day in Firayalal