logo

हजारीबाग : वकीलों और पुलिस के बीच विवाद में 23 अधिवक्ताओं पर FIR दर्ज

hzb_vivaad.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग में वकीलों और पुलिस के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने 23 नामजद वकीलों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सदर थाने में दर्ज एफआईआर संख्या 282/25 में एसआई मनोज कुजूर ने आरोप लगाया है कि 9 सितंबर को कटकमसांडी क्षेत्र के डांटो खुर्द गांव में फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर उगाही करने वाले लोगों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था।
11 सितंबर को जब आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, तब वकीलों के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया। मनोज कुजूर ने कहा कि वकीलों ने उनकी वर्दी फाड़ दी, स्टार और नेमप्लेट तोड़ दिए, जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की नीयत से उन पर हमला किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ वकीलों ने उनका गला दबाया, पेन को उनके कान में घुसाया और गंभीर चोटें पहुंचाईं।
पुलिस संघ के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। संघ ने मांग की है कि दोषी वकीलों का बार काउंसिल से लाइसेंस रद्द किया जाए। फिलहाल, वकील पक्ष ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। बार एसोसिएशन में बैठक का दौर जारी है, लेकिन अब तक कोई ठोस फैसला सामने नहीं आया है। पुलिस ने आरोपित वकीलों के खिलाफ धरपकड़ तेज कर दी है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह टकराव और गहराएगा या फिर दोनों पक्ष सुलह की ओर बढ़ेंगे।



 

Tags - Hazaribagh News Updates Hazaribagh News updates in hindi latest Sindega news in hindi madua Hazaribagh news Updates latest Hazaribagh news Hazaribagh news in hindi Hazaribagh Updates latest Hazaribagh News