द फॉलोअप डेस्क
अगर आपको बैंक से जुड़े काम हैं तो जल्द निपटा लें। क्योंकि, जून महीने में बैंकों में होने वाली छुट्टियों को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। इसके तहत अगले महीने बैंकों में 12 दिन छुट्टी रहेगी। इन छुट्टियों में शनिवार का दूसरा और चौथा अवकाश के साथ रविवार भी शामिल है। दरअअसल अगले महीने कई त्योहार हैं। एक के बाद एक लगातार त्योहार पड़ने की वजह से छुट्टियां भी उसी प्रकार घोषित की गई है। इस कारण अगले महीने 24, 25, 26 और 28, 29, 30 जून को बैंक में छुट्टी रहेगी।

जानें कब-कब रहेगी छुट्टी
4 जून 2023 : रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे।
10 जून 2023 : दूसरे शनिवार की वजह से बैंकों में अवकाश रहेगा।
11 जून 2023 : रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे।
15 जून 2023 : राजा संक्रांति और वाईएमए डे के कारण मिजोरम और ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे।
18 जून: रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे।
20 जून: रथ यात्रा के कारण मणिपुर और ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे।
24 जून : चौथे शनिवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा।
25 जून: रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे।
26 जून: खर्ची पूजा के चलते त्रिपुरा में बैंक को बंद रखा जाएगा।
28 जून: ईद उल-अजहा के कारण महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर और केरल के बैंकों में छुट्टी रहेगी।
29 जून: ईद-उल-अजहा (बकरी) त्योहार को लेकर देश भर के बैंकों में छुट्टी रहेगी।
30 जून: रीमा ईद उल-अजहा त्योहार की वजह से मिजोरम और ओडिशा में बैंकों का अवकाश रहेगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : http://https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N